
बिलासपुर…देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से बिलासपुर कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद कौशिक मौन धरने पर बैठ गए हैं।दीवार पर पोस्टर चिपकाकर उन्होंने देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी का विरोध किया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी मौके पर पहुंच कर उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।इधर देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी नेताओं ने भी चुटकी लेते हुए उनके ऊपर लगे तमाम आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।किसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है की
बिलासपुर लोकसभा के लिए भिलाई का एक आयातित विधायक जो सट्टेबाजी और जमीन कब्जा करने के लिए मशहूर है।तो कोई कह रहा है की कोयला चोर की गिद्ध नजर अब बिलासपुर लोकसभा पर है।बता दें की देवेंद्र यादव पहले से ही कोयला घोटाला के आरोपों से घिरे हुए हैं।उनका नाम ईडी के एफआईआर में बतौर आरोपी दर्ज है। ईडी की तरफ से पेश किए गए सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट ने देवेंद्र यादव की

अग्रिम जमानत पहले ही खारिज कर दिया है। जिसके बाद से उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।
बहरहाल देवेंद्र के नाम की घोषणा बिलासपुर सीट से होने के बाद से ही उनके नाम का विरोध भी पार्टी के भीतर ही शुरू हो गया है।तो दूसरी तरफ बीजेपी भी उनकी दागदार छवि को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।।





