Uncategorized

सशक्त महिला करेगी स्वस्थ भारत का निर्माण:- सुरेशा चौबे महिला पतंजलि के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन संपन्न….

रायगढ़ :- विकसित भारत की कल्पना नारी शक्ति के योगदान के बिना नही की जा सकती और योग के जरिए महिलाए सशक्त होंगी तो स्वस्थ भारत के निर्माण की राह आसान होगी। उक्त बाते सुरेशा चौबे ने महिला पतंजलि के तत्वधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर योग सेवा के जुड़ी महिलाओ के सम्मान के दौरान कही। इस अवसर पर महिला पतंजलि रायगढ़ की अध्यक्ष गीतांजलि पटनायक ने कहा मोदी सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा की ओर निरंतर प्रयत्नशील है। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास किए जाने का भी जिक्र किया। अमृत काल मे आने वाले विकसित भारत की तस्वीर महिलाए गढ़ेंगी ओर महिला पतंजलि से जुड़ी महिलाओ को भूमिका इसमें सराहनीय होगी। योग सेवा कार्य से जुड़ी महिला पतंजलि महामंत्री श्रेया अग्रवाल ने कहा जीवन मे किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है। हमारे सनातन धर्म में नारी को आदिशक्ति माना गया है जब जब सृष्टि में ऐसी विकराल समस्या का समाधान जब देवताओं से नही हो पाया तब उसका समाधान आदि शक्ति ने किया है। स्त्री महिमाओ से इतिहास भरा पड़ा है। जब अंग्रेजों के आमने सबने घुटने टेक दिए ऐसी स्थिति मे रानी लक्ष्मी बाई ने उनसे लोहा लिया और छक्के छुड़ा दिए।नारी अपनी छुपी हुई शक्ति को पहचाने और उसे सही दिशा दे ताकि समाज ने नव निर्माण की नीव मजबूती से रखी जा सके। महिला दिवस के दिन मुख्य अतिथि सुरेशा चौबे,महिला पतंजलि अध्यक्ष,
गीतांजलि पटनायक,महिला पतंजलि महामंत्री श्रेया अग्रवाल के कर कमलों से नियमित योग करने एवम आम जनमानस को योग से जोड़ने हेतु प्रेरित करने वाली मातृ शक्ति विद्या निषाद,लता निषाद,लक्ष्मी निषाद,पवित्रा महंतो,रृष्टि मोड़ा,अदिति,आस्था महंत,छाया निषाद ,सोनाली महंत,काजल निषाद,रश्मि वैष्णव,निकिता मेहर,नीलम यादव,सोनिया,सुमन चौहान,श्रृष्टि सिंघल,नीलम तिवारी,जयश्री शर्मा,समृद्धि गोयल,टी. मालती ,प्रियंका अग्रवाल,सुभाष्मिता रॉय,चंचल अग्रवाल,जगदम्बा राव,साक्षी यादव,रीजक कौर गुजराल,मोहिनी निषाद,यशोदा यादव ,पुष्पा शर्मा को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING