Uncategorized

अपेक्स हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर स्वास्थ्य के क्षेत्र में “मुख्य मंत्री अवार्ड” से हुआ सम्मानित….

१३ फरवरी को भुनेश्वर में माननीय मुख्य मंत्री श्री नवीन पटनायक जी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में “चीफ मिनिस्टर अवार्ड” से अपेक्स हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया। अपेक्स हॉस्पिटल को ये अवार्ड स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में जितने भी हॉस्पिटल काम कर रहे, उनमें से सर्वोच्च गुणवत्ता प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है। ये रायगढ़ शहर के लिए गौरव की बात है की पूरे छत्तीसगढ़ में से हमारे रायगढ़ शहर के हॉस्पिटल को ये सम्मान मिला।

अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा मनोज गोयल एवं डा रश्मि गोयल ने इस शुभ अवसर पर अपने तमाम कंसल्टेंट्स एवं हॉस्पिटल स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि कोई भी उपलब्धि किसी व्यक्ति विशेष की नही होती है, यह पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से संभव होता है। और ऐसे ही एकजुटता हमारे स्टाफ एवं डॉक्टर्स टीम की है जिनके अथक प्रयास से आज ये संभव हो पाया है। अपेक्स हॉस्पिटल पिछले ७ सालो से रायगढ़ शहर को निरंतर अपनी सेवाएं देते आ रहा है।आईवीएफ के क्षेत्र में भी अपेक्स हॉस्पिटल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा यहां न्यूरो सर्जरी एवं यूरो सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध है। और आगे भी अपेक्स हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING