Uncategorized

बड़े भंडार में पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन….करो योग रहो निरोग का आह्वान

रायगढ़ :- पुसौर विकास खंड के बड़े भंडार में 31 जनवरी को लगभग 250 छात्र छात्राओं ने योग के लिए जन जागरुकता रैली निकाल कर चौक चौराहों में सघन प्रचार प्रसार के जरिए जनता को जागरूक किया इस दौरान पापलेट का वितरण भी किया गया। 1 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित योग शिविर में प्रातः 7 से 9 बजे तक योग प्रशिक्षक दुलामणी के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया । पांच दिनों में 970 लोगो योगाभ्यास में शामिल हुए। योग प्रशिक्षण शिविर में ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम विलोम, कपाल भाती प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम, नौकासन सूर्य नमस्कार शवा आसन वृक्षासन तिर्यकासन पवन

मुक्तासन मकर आसन वज्रासन चक्रासन सहित बहुत से योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग शिविर के समापन समारोह में डॉक्टर अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि मनुष्य के जीवन में वैचारिक बदलाव का भी सशक्त माध्यम है नियमित योगा से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक उन्नति का भी मार्ग प्रशस्त होता है रोगों से मुक्ति में भी लाभकारी होता है ।आज अपने आप को स्वस्थ्य रखना बहुत बड़ा चैलेंज

है जिसके लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन आधा घंटा योगा करना बहुत जरूरी है कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मेसिस्ट भोजकूमार मालाकार सरपंच श्री दीनबंधु सिदार सदभावना स्कूल के डायरेक्ट ओमप्रकाश गुप्ता प्राचार्य विशिकेशन गुप्ता संतोष प्रधान फूलचंद गुप्ता वृंदा मालाकार सतीश मैत्री संजुलता ममता भोय राजकुमारी कुजुर लक्ष्मी नारायण सिदार इत्यादि गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING