Uncategorized

शा.उ.मा.विद्यालय महापल्ली में 59 छात्राओं को वितरण हुआ सरस्वती सायकिल


रायगढ़, / छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली विकासखण्ड रायगढ़ में आज कक्षा नवमीं की 59 छात्राओं को नि:शुल्क सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य अशोक निषाद, ग्राम पंचायत महापल्ली के सरपंच श्री अनंत राम चौहान, शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गौरहरी सिदार एवं विद्यालय के प्राचार्य एम.ए.सिद्दीकी व विद्यालय स्टॉप उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट गाइड इकाई से भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं साहसिक गतिविधि शिविर पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश)में विद्यालय से सम्मिलित 4 छात्र-छात्राएं जो कि शिविर में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सम्मिलित होकर शिविर के विभिन्न गतिविधियों को पूर्ण करने हेतु उनको  विद्यालय में स्काउट एवं गाइड इकाई की ओर से प्राप्त प्रमाण पत्रों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किये। साथ ही स्काउट में पुरस्कृत सभी बच्चों को निरंतर आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING