Uncategorized

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश वासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण – अरुण मालाकार….राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत – उत्तरी जांगड़े….छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी…67 दिनों में यात्रा 4110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी…

छत्तीसगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी शव जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है।श्री मालाकार ने कहा कि हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 410 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।

देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपितासभी महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

अरुण ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनमत देने मे कारण शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।
राहुल के इस यात्रा के लिए जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार के अलावा सारंगढ़ विद्यायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, श्रीमती कविता प्राण लहरे के साथ, कांग्रेस के पुर्व राहुल, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी/प्रतिनिधि,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष/पदाधिकारी,निगम मंडल आयोग के सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल,NSUI ,मज़दूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग,किसान कांग्रेस, इंटक कांग्रेस,सोशल मीडिया, आई टी सेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,अनु जनजाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, व्यपार प्रकोष्ठ, कांग्रेस के
नगर पालिका / नगर पंचायत
के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि,सहकारिता के सदस्य,
लघु वनोपज के सदस्य, कृ उ मंडी के सदस्य,पूर्व एल्डरमैन एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला/ ब्लाक के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस जन में अपार हर्ष एवं उत्साह व्याप्त है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING