Uncategorized

जशपुर जिले के 49 आरक्षकों को मिली पदोन्नति

जशपुर / नगर (रमेश शर्मा) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2021 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित 49 आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान (लेवल 5-) में पदोन्नत किया गया है। इन सभी को आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने प्रधान आरक्षक की फित्ती लगाई.

    

पदोन्नति का लाभ मिलने वाली सूची में आर.क्र. 88 एसैया मिंज, आर.क्र. 273 तरसियुस मिंज, आर.क्र. 177 जगदीश कुमार, आर.क्र. 70 पोलीकार्प खाखा, आर.क्र. 71 सुकुल साय, आर.क्र. 209 नरेश राम, आर.क्र. 90 जगदीष प्रसाद, आर.क्र. 175 जोहन एक्का, आर.क्र. 40 मुक्तलाल खेस, आर.क्र. 160 सुध कुमार मिंज, आर.क्र. 204 रिमिल लकड़ा, आर.क्र. 193 आशिष एक्का, आर.क्र. 293 मेघनाथ राम, आर.क्र. 186 सुखनाथ राम, आर.क्र. 704 फ्रांसिस जेवियर मिंज, आर.क्र. 299 अमरबेलास बेक, आर.क्र. 39 अनिल राम नायक, आर.क्र. 184 परमजीत सिंह, आर.क्र. 134 एडवर्ड जेम्स तिर्की, आर.क्र. 170 सुशीलकुमार, आर.क्र. 13 जेम्स खलखो, आर.क्र. 03 बैजनाथ राम, आर.क्र. 174 रंजित खलखो, आर.क्र. 241 निर्मल बड़ा, महिला आर.क्र. 254 सुशीला बाई, आर.क्र. 255 राजेश कुजूर, आर.क्र. 279 अमरनाथ पैंकरा, आर.क्र. 294 लेबिट कुजूर, आर.क्र. 466 बल्थाजर तिग्गा, आर.क्र.311 राजेश साय पैंकरा, आर.क्र. 117 संजय राम नागवंशी, आर.क्र. 615 तेन कुमार सिंह, आर.क्र. 342 दीपक कुजूर, आर.क्र. 358 आनंद प्रकाश लकड़ा, आर.क्र. 359 प्रभन साय, आर.क्र. 377 आनंद कुमार श्रीवास्तव, आर.क्र. 393 विरेन्द्र कुमार भगत, आर.क्र. 399 इग्नासियुस एक्का, आर.क्र. 403 नंदलाल भगत, आर.क्र. 404 सुरेश कुमार लकड़ा, आर.क्र. 409 आनंद कुमार खाखा, आर.क्र. 199 संजय कुमार निकुंज, आर.क्र. 427 सैहुन कुजूर, आर.क्र. 414 अशोक कुमार, आर.क्र. 122 विनोद भगत, आर.क्र. 689 विनोद केरकेट्टा, आर.क्र. 418 वेंकट रमन उदय सिंह पाटले, आर.क्र. 723 आदित्य कुमार साय, आर.क्र. 277 रामदेव राम भगत को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 03.01.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा फित्ती लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया.
इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुंवर, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं अन्य कार्यालयीय कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING