
रायगढ़… जूटमिल थानाक्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें लेबर कॉलोनी में रहने वाले राजेश रूनवाल ने विश्वासघात करते हुए 25 वर्षीया विवाहिता की इज्जत लूट लिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश ने पहले तो विवाहिता को अपने घर के ही बगल में किराए का मकान दिलाया फिर रात को उसके घर में घुसकर पीड़िता के 5 वर्षीय बच्चे को जान से मार देने की धमकी देकर,उसके साथ दुष्कर्म किया।रिपोर्ट के अनुसार राजेश ने पीड़िता के साथ कई दफा बलात्कार किया,जिससे परेशान होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाया।जूटमिल टी आई ने बताया की पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी के ऊपर भादवि की धारा 376,506 के तहत अपराध कायम कर जेल भेजा गया है।





