Uncategorized

नवापारा टेण्डा हाई स्कूल के बच्चों की हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नववर्ष पर की गई अभिनव पहल


रायगढ़, /  जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार बच्चों में सह शैक्षणिक गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन कर बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य के मार्गदर्शन में नववर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा टेण्डा के प्राचार्य श्री मधु प्रसाद सिदार के पहल एवं समस्त स्टाफ  के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रातियोगिता का आयोजन 01 जनवरी को विद्यालय स्तर में किया गया। विद्यालय में  कुल दर्ज संख्या 410 है। विद्यालय के सभी 410 छात्र-छात्राओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से संबंधित गणितीय कौशल के प्रश्न पत्र तार्किक, मानसिक, बौद्धिक विकास से संबंधित 50 प्रश्नों का प्रश्न पत्र  तैयार किया गया एवं आंसर सीट तैयार कर 1 घंटा समय देते हुये परीक्षा लिया गया। परीक्षापोरान्त कापियों का मूल्यांकन कर परिणाम बताया गया।


प्रतियोगिता के विजेता रहे ये विद्यार्थी
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का बहुत अधिक उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन पश्चात विजेता छात्र/छात्रायों के द्वारा प्राप्त परिणाम निम्नानुसार रहे। विद्यालय स्तर के परिणामों में प्रथम-कु.उमेश्वरी पटेल, द्वितीय-सोनू राठिया, तृतीय-कु.श्रुति गुप्ता एवं कक्षावार परिणामों में कक्षा.9वीं में प्रथम स्थान कु.मुस्कान पटैल,  द्वितीय-सोहम अग्रवाल, तृतीय-कु.पायल राठिया कक्षा-10वीं में स्थान प्रथम-शैलेष पटेल, द्वितीय-कु.खिरमति राठिया, तृतीय-केदार नाथ गुप्ता, कक्षा-11वीं में प्रथम-कु.हर्षिता गुप्ता, एवम् यूरेंद्र पटैल, 11वीं-विज्ञान द्वितीय-कु.सिमरन गुप्ता, 11वीं-विज्ञान एवं जयप्रताप सोनवानी 11वीं-गणित तृतीय-कु.सुनंदा राठिया 11वीं-गणित कक्षा-12वीं में स्थान-प्रथम-विश्वम्भर राठिया 12वीं-कला द्वितीय-लक्ष्मी प्रसाद पटैल, 12वीं-कला तृतीय-सुमन गुप्ता 12वीं विज्ञान विजेता छात्र एवं छात्राओं को प्राचार्य एवं पूरे स्टाफ की तरफ से बधाई देते हुई उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त जानकारी संस्था के व्याख्याता श्री बोधराम पटेल ने दी है।
प्राचार्य की पहल पर पुरस्कार की राशि दी सभी स्टाफ  ने
प्राचार्य श्री मधु प्रसाद सिदार के पहल पर सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से  विद्यालय स्तर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रओं को नगद राशि सहित मैडल देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING