Uncategorized

मोदी सरकार से प्रभावित महिलाओ ने किया भाजपा प्रवेश सुषमा खलखो के नेतृत्व के प्रति महिलाओं ने जताई आस्था….

रायगढ़:-लैलूंगा विधान सभा स्थित संबलपुरी मंडल के ग्राम जुनवानी में भाजपा नेत्रीश्रीमती सुषमा खलखो के नेतृत्व में मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सौ बहनों ने भाजपा प्रवेश किया। एक नुक्कड़ सभा के आयोजन के दौरान लैलूँगा विधान सभा प्रभारी एवम जिला भाजपा महामंत्री सतीश बेहरा वरिष्ठ नेता गोकूलानंद पटनायक के समक्ष सभी बहनों को सुषमा खलखो द्वारा गमछा पहना कर विधिवत पार्टी की की सदस्यता दी गई। सभी महिलाओ को महतारी वंदन योजना का लाभ बताया गया।इस दौरान सतीश बहरा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी है इससे जुड़कर देश की सेवा की जा सकती है।

भाजपा कोई दल नही बल्कि एक परिवार है जिसमे सभी लोग साथ मिलकर ईमानदारी से देश की मजबूत करते है। महिलाओ को महतारी वंदन योजना का लाभ अवश्य बताना चाहिए यह योजना लाभ दाई है।इस योजना के जरिए हर विवाहित महिला को बारह हजार रुपए सालाना मिलेगा एक घर में एक से अधिक महिलाए होंगी उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सुषमा खलको ने बताया कि मोदी सरकार ने 33% आरक्षण का बिल पास करवा कर राजनीति में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। जिले भर के कार्यकत्ता आम जनता को कमल छाप में वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING