

रायगढ़ :कोड़ा तराई मंडल की आम सभा में भाजपा प्रत्याशी ओपी ने कहा भाजपा जन हित के लिए भाजपा वादा करने की बजाय संकल्प लेती है। वही कांग्रेस की बातो पर जनता को भरोसा नही है इसलिए गंगा जल की कसम उठाती है। रायगढ़ की जनता मेरे लिए परिवार की तरह है और परिवार जनों का दुख दर्द समझ कर दूर करना मेरा प्रथम दायित्व है और भाजपा की जीत के साथ ही रायगढ़ की जनता को बदलाव दिखने लगेगा। उक्त बाते भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने आज कोड़ा तराई में आम सभा के दौरान कही इस दौरान मंडल अध्यक्ष डोल नारायण एवम पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल भी थे। ओपी ने कहा कलेक्टर का पद छोड़कर प्रदेश में बदलाव के लिए वे राजनीति में आए है। ओपी के कहा कलेक्टर मैं अपनी मेहनत से बन गया। लेकिन नेता तभी बनूंगा जब जनता चाहेगी। हर आम आदमी के लिए शिक्षा को आवश्यक बताते हुए ओपी ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा बस्तर जैसे नक्सल क्षेत्र में जब शिक्षा का उजियारा फैला सकता है तो रायगढ़ में क्यों नही? रायगढ़ वासियों के लिए लाइब्रेरी कोचिंग रोजगार को प्राथमिकता बताते हुए कहा भाजपा की जीत से रायगढ़ में दशकों से मौजूद समस्याओं के निदान का फार्मूला मेरे पास है। रायगढ़ के विकास की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होगी।ओपी के कहा जन संपर्क के दौरान आम जनता कांग्रेस सरकार की नाकामी का उल्लेख कर रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि सड़क बिजली पानी जैसे छोटी छोटी समस्याओं के लिए आम जनता को धरना आंदोलन करना पड़ रहा है।ओपी ने कहा सारी समस्याओं का निदान कांग्रेस की बिदाई से संभव है।भाजपा विधायक प्रत्याशी युथ आइकॉन ओपी चौधरी अनवरत जनसंपर्क के जरिए आम जनता से संवाद कर रहे है। जगह – जगह उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत हो रहा है। झलमला मंदिर में मत्था टेकने के बाद पॉली सिंह, गुणा यादव, उत्तम पटेल सहित गणमान्य लोगों ने ओपी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा प्रदेश की जनता को आत्म निर्भर बनाने एवम विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए

भाजपा ने वादा नही बल्कि संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र में धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ की दर से खरीदने का निर्णय लिया है राहुल गांधी इसे जूठा बता रहे है । सत्ता के आने के कुछ महीनो पहले कांग्रेस गंगा जल की झूठी कसम उठाकर शराब बंदी का वादा करती है लेकिन सत्ता आने के बाद गंगा जल की कसम भूलकर गंगा जल का अपमान करती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती इसलिए उसे गंगा जल की कसम उठानी पड़ती है। लेकिन भाजपा जब सत्ता में नही थी भाजपा ने धारा 370 खत्म करने एवम राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था वर्षो बाद सत्ता में आने के बाद भाजपा ने दोनो वादों को पूरा किया।आश्चर्य की बात है झूठ कांग्रेस बोलती है और आरोप भाजपा पर लगाती है। संकल्प पत्र के जरिए भाजपा ने महिलाओ युवाओ किसानो के हित में बड़े फैसले लिए है । इन फैसलों से प्रदेश की जनता के सर्वहारा वर्ग को लाभ मिलेगा।पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर,विवाहित महिलाओं को बारह हजार रुपए सालाना सहयोग, चिकित्सा सेवा सुविधा आयुष्मान कार्ड में पांच लाख रुपये की सीमा बढ़ाकर दस लाख रुपए की गई। प्रदेश की जनता
कमल में बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से जीताकार भाजपा की सरकार लाए तब इस प्रदेश का चहुं मुखी विकास संभव होगा। ओपी ने सभी से सहयोग समर्थन मिलने की आशा जताई।भाजपा की सरकार बनते ही सभी वादे पूरे किए जाएंगे। भाजपा की कथनी करनी एक है। ओपी ने 17 नवंबर को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से जीताकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया ।आज झलमला,भाटनपाली,नेतनागर,
रेंगालपाली,बड़माल गांव के जन सम्पर्क एवम कोड़ा तराई में जन संपर्क के दौरान कोड़ा तराई मंडल महामत्री द्वय के अलावा
पॉली सिंह, गुणामणि यादव,मंगल पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, बैरागी यादव, उत्तम पटेल, दया राम पटेल, सेतराम डनसेना, आमालाल पटेल, जालंधर पटेल सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही ।
रायगढ़ विधायक ने कोई काम नही किया:- ओपी
विधायक ने पांच सालो में कोई काम नही किया। जन संपर्क के दौरान आम जनता ढेरो समस्याएं बता रही है। सड़क बिजली पानी जैसी समस्या के लिए जनता जन प्रतिनिधियों का मुंह देख रही है जबकि जनता का काम करना जनता का प्रथम दायित्व है। ओपी ने कहा राजनीति में वादो का नही इरादो का महत्व है। बतौर कलेक्टर अर्जित किए गए अनुभव ज्ञान क्षमता का पूरा लाभ रायगढ़ के विकास को मिलेगा





