Uncategorized

समस्या EVM में नहीं, कांग्रेस के अंदर है – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….बैलेट पेपर से हुए MLC चुनावों में भी कांग्रेस का परिणाम शून्य, आत्मावलोकन करे कांग्रेस : ओपी चौधरी…

रायपुर:- चार बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों में कांग्रेस का खाता न खुलने पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार की वजह बैलेट पेपर, मतदाता सूची या EVM नहीं, बल्कि कांग्रेस के अंदर की समस्याएं हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “समस्या ना बैलेट पेपर में है, ना मतदाता सूची में है, ना EVM में है। कांग्रेस के अपने अंदर समस्या है। लेकिन कांग्रेस आत्मावलोकन करने के बजाय अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लगातार कर रही है और इसीलिए देश में उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक हर जगह रिजेक्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बोलती थी कि EVM में समस्या है, बैलेट से चुनाव कराओ। कल जिन MLC चुनावों के परिणाम आए हैं, वे बैलेट से ही हुए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में जो परिणाम आए हैं, उनमें भी कांग्रेस का रिजल्ट जीरो है, सिफर है। श्री चौधरी ने कहा कि जीरो के इस रिजल्ट का आत्मावलोकन कांग्रेस को खुद के अंदर करना चाहिए। कांग्रेस आज एक परिवारवाद से ग्रसित, चापलूसी की राजनीति से ग्रसित पार्टी बनकर रह गई है।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाकर कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। वे भारत को बांग्लादेश, नेपाल और फ्रांस जैसी स्थिति में लाकर कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। भारत की जनता जनार्दन की लोकतांत्रिक मानसिकता है। ऐसे में अराजकता की मानसिकता को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसीलिए उनको कल भी MLC के चुनाव में जीरो रिजल्ट मिला है।

advertisement

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING