
रायगढ़…आज ओपी चौधरी की नामांकन रैली के दौरान पूरे शहर में हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।लेकिन जमुना इन चौक में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने ओपी चौधरी का जोरदार इस्तकबाल किया।रैली के जमुना इन चौक पहुंचने के पहले से ही इन लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया और रैली पहुंचने के उपरांत अपने चहेते नेता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुस्लिम समुदाय से जुड़े अब्दुल सलीम (मुन्ना) ने कहा की ओपी चौधरी के विजन से प्रभावित

होकर समाज से जुड़े लोगों ने उनका इस्तकबाल करने का निर्णय लिया है।और ओपी चौधरी को विधायक बनाकर रायगढ़ के चहुमुंखी विकास में समाज के लोग योगदान देना चाहते हैं।उन्होंने ओपी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए रायगढ़ वासियों से भी अपील करते हुए कहा की इस दफा भाजपा ओपी चौधरी को टिकट देकर शहरवासियों को उपकृत किया है।इस बार

रायगढ़ की जनता उन्हें विधायक बनाकर पूरे प्रदेश और रायगढ़ के विकास में अपनी भागीदारी निभायेगी।इस दौरान समाज से जुड़े हाजी अब्दुल जब्बार,मोहम्मद अब्बास,मो आसिफ,नफीस अहमद,नवाब अली,कमालुद्दीन,शाकिब,सलमान खान,मो रफीक,शेरू,छोटू पठान भी मौजूद रहे।






