
रायगढ़…कल सुबह रायगढ़ एक्सिस बैंक में बैंक मैनेजर पर चाकू से हमला
कर तकरीबन छह करोड़(जेवरात सहित)लूटने वाले डकैतों को आखिरकार रामानुजगंज पुलिस ने आज तड़के चैकिंग के दौरान पकड़ लिया है।सभी डकैत झारखंड भागने की फिराक में थे।डकैतों के पास से करीबन चार करोड़ रुपए नगद,जेवरात और एक लूटी हुई क्रेटा कार भी बरामद किए जाने की जानकारी मिल रही है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने इस बात की पुष्टि कर दी है।जानकारी मिल रही है की रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार भी अपनी टीम के साथ रामानुजगंज आज तड़के पहुंच चुके हैं।





