

रायगढ़…ढिमरापुर रोड में स्थित एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी खबर सामने आ रही है।जानकारी मिल रही है की सुबह साढ़े नौ बजे करीबन चार लोग बाइक से आए और मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया और वहां रखे करीबन पांच करोड़ रुपए लूट कर फरार हो गए।हालाकि बैंक से कितने रुपए लूटे गए,इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हो पाई है।

घायल बैंक मैनेजर को इलाज के लिए हस्पताल पहुंचा दिया गया है।मौके पर डीआईजी और एसपी पहुंच चुके हैं।घटनास्थल पर पुलिस की तफ्तीश भी शुरू हो गई है।लेकिन बताया जा रहा है की बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे कुछ दिनों से खराब हैं।इस वजह से अभी तक कोई भी स्पष्ट क्लू पुलिस को नही मिला है।बहरहाल बैंक में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद लॉ एंड आर्डर पर भी सवाल फिर से खड़े होने शुरू हो गए हैं।





