Uncategorized

के.आई.टी. कर्मचारी संघ की मांग है जायज : गौतम अग्रवाल….भाजपा नेता गौतम अग्रवाल व भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई ने के.आई.टी. कर्मचारी संघ का किया समर्थन

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता गौतम अग्रवाल व भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई ने के.आई.टी. कर्मचारी संघ के आंदोलन स्थल पहुँचकर उनका पुरजोर समर्थन किया है। भाजपा नेता गौतम अग्रवाल के पिछले कई वर्षों से के.आई.टी. के अनेक कर्मचारियों से उनके अच्छे संबंध है। जब उनके पापा जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल तत्कालीन विधायक थे। उनके विधायकी कार्यकाल में के.आई.टी. कॉलेज रायगढ़ में 14 करोड़ की लागत से नवीन भवन का निर्माण हुआ है। के.आई.टी. कॉलेज रायगढ़ में कन्या छात्रावास की स्वीकृति कराया गया था। के.आई.टी. कॉलेज रायगढ़ में 2 नये ट्रेड सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शुरू किया था। के.आई.टी. कर्मचारी संघ के साथ इनका गहरा व अटूट संबंध है। छात्र हित तथा तर्कपूर्ण व सही मांग करने के कारण के.आई.टी. कर्मचारी संघ का समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि 17 महीनों के बकाया वेतन एवं पांच सूत्रीय मांगो को लेकर के.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज रायगढ़ के समस्त कर्मचारीगण पिछले 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। भाजपा नेता गौतम अग्रवाल व भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई ने के.आई.टी.कर्मचारी संघ के आंदोलनरत स्थल पर पहुँच कर आंदोलनरत कर्मचारियों के परिप्रेक्ष्य में व समर्थन में अपना अपना विचार व्यक्त किये है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING