Uncategorized

समय पूर्व धान को सुरक्षित रखने के इंतजाम करें ; कलेक्टर जशपुर

जशपुर. 26 दिसम्बर (रमेश शर्मा)
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं | मौसम विभाग ने आगामी दिनों बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है. इसी मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है

कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढका जा रहा है| कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को अपने अपने धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं| साथ ही नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और कोई भी समस्या आने पर जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं |

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING