Uncategorized

सुनील रामदास के नेतृत्व में युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे


रायगढ़ – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए गए प्रसाद के वितरण हेतु जिला चिकित्सालय के बाईं ओर ओवर ब्रिज के नीचे स्टॉल लगाया गया था। युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के इस स्टॉल की खास बात यह रही कि यहां से प्रसाद वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में संदेश भी सम्प्रेषित किए गए। अतः इस स्टॉल से प्रसाद के अतिरिक्त रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए बेल, आवला, अमरुद, बादाम, जामुन आदि के पौधे लोगों में वितरित किए गए। जिसका मूल उद्देश्य रायगढ़ अंचल से मेले में आए हजारों लोगों तक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। प्रसाद वितरण हेतु मेले में इस स्टॉल का संचालन समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम देव चौहान, संस्थापक प्रशांत सोनवानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौहान,

सचिव राजू कीर्ति चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कोषाध्यक्ष रवि कुमार चौहान, सह सचिव सावन चौहान और समाज के अन्य गणमान्य जन सर्वश्री विनोद चौहान, संजू चौहान, राजन चौहान, बलराम चौहान, सरिता चौहान, उमेश्वरी जगत आदि द्वारा किया गया। इस विषय पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण अभियान के संचालन के सहयोगी रामनंदन यादव द्वारा हमारे पास यह प्रस्ताव दिया गया कि प्रसाद के साथ-साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी उपलब्ध कराए जाएं तो यह सामाजिक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश देने वाला कार्य होगा। यह सुझाव हमें समाज के लिए हितकर लगा। इसी कारण से हमारे द्वारा प्रसाद के साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी दिए गए। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के संचालक भाजपा नेता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास की उन्होंने प्रशंसा भी की और कहा कि समाज हित के लिए संचालित किया जाने वाला पर्यावरण का यह अभियान

मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।
मॉल में पौधे लेकर खरीदारी करते देखे गए लोग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वितरित किए गए पौधों को लेकर मॉल में लोग खरीदारी करने करने गए थे। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण जन का उद्देश्य मेला देखना तो होता ही है। साथ ही साथ अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करने के उद्देश्य से लोग भी लोग मेले में जाते हैं। इसी तारतम्य में कुछ लोगों को रायगढ़ के कुछ मॉल में देखा गया। जिसकी तस्वीर कैमरा मैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING