Uncategorized

सुनील रामदास के मुख्य आतिथ्य मेें सरिया में आयोजित होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ सरिया क्षेत्र के लोग मनायेंगे सरिया का भव्य जन्माष्टमी उत्सव


रायगढ़ – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरिया नगर पंचायत में पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के सुपर स्टार और सिंगर अनुज शर्मा का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से भाजपा नेता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि 8 सितंबर को होने वाले उक्त संगीतमय श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में अंचल से लगभग 30 से 35 हजार लोगों की उपस्थिति होती है। ज्ञात हो हर वर्ष उक्त उत्सव में छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु ओड़िसा से भी हजारों लोेगों की उपस्थिति होती है। इसी के मद्देनज़र आयोजन समिति द्वारा सरिया नगर पंचायत मुख्यालय में पहली बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्यतम् स्वरूप देने हेतु अनुज शर्मा नाइट्स कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी

महोत्सव के महत्त्व को अंचल के जनसामान्य में भी रेखांकित किया जा सके। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का अवतार धर्म संस्थापना हेतु पृथ्वी पर हुआ था। यही कारण है कि हम सब कहते है कि “यतो धर्मः ततो जयः” के अवधारण के साथ भगवान श्री कृष्ण के अवतरण दिवस को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में उत्सव स्वरूप में मनाते हैं। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ट नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा मंडल सरिया के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द राम अग्रवाल, भाजपा मंडल सरिया के अध्यक्ष परदेशी प्रधान, भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा, मंडल महामंत्री चुड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्रही, जनपद सदस्य सुखदेव दिवान, भाजपा युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष राज किशोर पाणिग्रही, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा के सदस्य सेवक राम पटेल, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राधा कांत देहरी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लिंगेश्वर भोय सहित क्षेत्र के गणमान्य जन की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बताया गया कि यह आयोजन क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING