Uncategorized

जिले के लिए ऐतिहासिक पल, टी-20 में पहुंचे सेमीफाईनल लगातार 3 मैच जीतकर रही रायगढ़ टॉप पर, सेमीफाईनल सरगुजा से


रायगढ़। बीसीसीआई के द्वारा आदेशित एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा राजधानी में आयोजित सीनियर टी-20 प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले ने बाजी मारते हुए सेमीफाईनल में स्थान बना लिया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पुल सी में रायगढ़ जिला सहित राजनांदगांव, कोरिया एवं नारायणपुर शामिल थे। जिसमें लीग मैच के तहत सभी टीमों को एक-दूसरे से लीग मैच खेलना था। इसमें रायगढ़ जिले की टीम ने अपने तीनों ही मैच एकतरफा जीत लिए। पूर्व में राजनांदगांव एवं नारायणपुर को हराने में सफलता पाई थी। तीसरा मैच कोरिया के साथ खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर कोरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित यादव के 44 रनों के मदद से 87 रन बनाए। जिसमें सचिन चौहान ने 2 विकेट, सक्षम चौबे और अभिजीत साहू ने 3-3 विकेट लेकर कोरिया टीम की कमर तोड़ दी। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ ने मात्र 15.4 ओवर में अमित कुंवर के 21 रन नाबाद एवं अक्षय गुप्ता के 33 रनों के बदौलत विजयश्री हासिल कर ली। इस तरह तीनों ही मैच जीतकर रायगढ़ की टीम ने टी-20 प्रतियोगिता में पहली बार सेमीफाईनल में स्थान बनाया। अब सेमीफाईनल मैच सरगुजा के साथ खेला जाएगा। रायगढ़ जिले की इस जीत पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।
गेंदबाजी में सचिन टॉप पर
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के कप्तान सचिन चौहान 3 मैचों में सर्वाधिक 8 विकेट लेकर गेंदबाजी में टॉप पर बने हुए हैं। ज्ञात हो कि सचिन चौहान लगातार 2-3 वर्षों से छत्तीसगढ़ की अंडर 23 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए हैं। सचिन ने राजनांदगांव के विरूद्ध 3 विकेट, नारायणपुर के विरूद्ध 3 विकेट एवं कोरिया टीम के विरूद्ध 2 विकेट प्राप्त कर कुल 8 विकेट हासिल कर चुके हैं। यदि जिले की टीम फाईनल पहुंचती है तो पूरी की पूरी टीम ऐलीट ग्रुप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING