Uncategorized

विशेष जांच अभियान : एसएसपी रायगढ़ के निर्देशन पर जिले में चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान…..एडिशनल एसपी, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में बार्डर पर वाहनों की सघन जांच…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार दिनांक 03.09.2023 को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । बीते रात कलेक्टर रायगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा स्वयं जिले के विभिन्न चेक पोस्ट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया था । आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया । सभी चेक पोस्ट एवं प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों के साथ जवानों द्वारा वाहनों की जांच की गई । इस दौरान वाहन के डिक्की के साथ-साथ कागजातों को भी चेक किया गया तथा बिना कागजात और नियम विरूद्ध वाहन चलाते पाये गये वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

एडिशनल एसपी श्री संजय महादेव एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा हमीरपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान तमनार थाना क्षेत्र से आज सुबह घर से बिना बताए लापता हुआ युवक (25 साल) मिला। युवक कुछ परेशान लग रहा था पूछताछ में जानकारी मिली कि युवक घर पर बिना बताए कहीं जा रहा था, परिजन थाना तमनार में आज उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, दस्तयाब गुम इंसान को थाना लाकर परिजनों की उपस्थिति में दस्तयाबी पंचनामा तैयार कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

चुनावों को देखते हुये दिगर राज्यों से मादक पदार्थों व आपत्तिजनक सामाग्रियों की तस्करी रोकने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING