

रायगढ़-:रायगढ़ नगर-निगम की दो सीटों पर हुए उपचुनाव को भाजपा-कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफ़ाइनल के तौर पर देखा जा रहा था।एक तरफ विधायक प्रकाश नायक थे। तो दूसरी तरफ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल। उमेश

अग्रवाल बीते कई वर्षों से विधायक बनने का सपना देख रहे हैं।ऐसे में इस उपचुनाव में उन्हें अपनी काबिलियत को परखने का मौका था।बहरहाल जो नतीज़े सामने आये हैं।उसे देखने के बाद इतना तो स्पष्ट हो गया है रायगढ़ विधानसभा उमेश अग्रवाल के लिए अभी भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह ही है।

टुकड़ों में बंटी रही भाजपा…
वार्ड नम्बर 9 और 25 दोनों में ही भाजपा का जादू नही चला।चुनाव के पहले इन दोनों सीटों में से एक सीट पहले से भाजपा के पास ही थी।लेकिन इस सीट में भी विधायक प्रकाश नायक ने मजबूत किलेबंदी कर भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। हालांकि भाजपा ने दोनों ही सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंकी थी।लेक़िन विधायक एंड कम्पनी उमेश की रणनीति पर भारी पड़ गए।

पूर्व विधायक की वजह से हुई 9 नम्बर में टक्कर…
वार्ड नम्बर 9 में मतों का जो कम अंतर था।उसके पीछे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की सक्रियता को माना जा रहा है।अंतिम तीन दिन विजय अग्रवाल ने भी अपनी ताकत लगा दिया था।इसी वजह से हार जीत का अंतर इस सीट में बहुत कम रहा।

भाजपा नेताओं पर अकेली भारी पड़ गई ननकी नोनी…
वार्ड नम्बर 9 में विधायक प्रकाश नायक की खास सिपहसालार पार्षद ननकी नोनी(रुक्मणि साहू)भाजपा की पूरी टीम पर अकेली भारी पड़ गई।चुनाव के दौरान ननकी नोनी ने पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार किया।और घर-घर जाकर वोट मांगा।राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा जोरों पर है।की ननकी नोनी इस उपचुनाव में भाजपा की पूरी टीम पर अकेली ही भारी पड़ गई है।





