Uncategorized

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से सुनील लेंध्रा की बंद कमरे में लंबी चर्चा….. सियासी माहौल गर्माया

रायगढ़:- भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की समाजसेवी सुनील लेन्ध्रा के साथ बंद कमरे में चली गुफ़्तगू सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई । ‘ ये मुलाक़ात एक बहाना है…’ की तर्ज पर जिले की राजनीतिक आबो-हवा से ओम माथुर निश्चित रूप से अवगत होना चाहेंगे । अंचल में सुनील लेन्ध्रा तटस्थ विश्लेषक और शख्सियत माने जाते हैं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने जिले में पार्टी की स्थिति संभावित प्रत्याशी, समीकरणों पर चर्चा के लिए सुनील को बुलावा भेज कर मुलाकात की। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की सुनील लेंध्रा की बंद कमरे में लंबी चर्चा ने रायगढ़ विधान सभा में दावेदारी कर रहे आधा दर्जन प्रत्याशियों की धड़कने तेज कर दी है। भाजपा के संभावित प्रत्याशी ओम माथुर सुनील लेंध्रा से हुई चर्चा का विस्तृत ब्यौरा जानने के इच्छुक है। बरहाल बंद कमरे में हुई चर्चा की अधिकृत जानकारी सामने नही आई लेकिन राजनैतिक सूत्रों का दावा है कि यह चर्चा रायगढ़ विधान सभा के संभावित प्रत्याशियों के जमीनी एवम वास्तविक आकलन जानने के लिए रही होगी। भाजपा रायगढ़ विधान सभा में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में है। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगा रही है। रायगढ़ की राजनैतिक सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में गहरी पैठ रखने वाले सुनील लेंध्रा से ओम माथुर की औचक चर्चा ने जिले के राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म कर दिया। इस मुलाकात ने भाजपा के संभावित दावेदारों के माथे

परेशानी के बल ला दिए है । सूत्र बताते है कि प्रभारी ओम माथुर ने सुनील से राजनीति परिप्रेक्ष्य में खुल कर चर्चा कर रायगढ़ विधान सभा के संबंध में उनकी राय जाननी चाही। रायगढ़ जिला मुख्यालय की सीट है। जिला मुख्यालय का माहौल जिले की राजनीति में असर डालता है। जिले में भाजपा शून्य पर है। जिला मुख्यालय रायगढ़ सीट की जीत भाजपा का प्रथम लक्ष्य है इसलिए प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा फूंक फूंक कर कदम रखना चाहती है।
भाजपा रायगढ़ विधान सभा के लिए जिताऊ के साथ साथ युवा एवम नया प्रत्याशी चाहती है। जाति गत समीकरण के आधार पर तय किए गए प्रत्याशियों से जीत की संभावना तलाश रहे ओम माथुर ने सुनील लेंध्रा से शहर की राजनैतिक नब्ज टटोलने का प्रयास किया। रायगढ़ विधानसभा में प्रत्याशी का चयन ही भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। बंद कमरे की चर्चाओं में रायगढ़ विधान सभा की जीत का असली मंत्र तलाशा गया। विधानसभा की दावेदारी कर रहे आधा दर्जन दावेदार ओम माथुर से सौजन्य मुलाकात करने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगा कर रहे थे वही दूसरी ओर सुनील लेंध्रा से मुलाकात के लिए बुलावा भेज कर बंद कमरे में गुफ्तगु करना भाजपा में राजनैतिक सरगर्मी का कारण बन गया। यह बताना लाजिमी होगा कि रायगढ़ विधानसभा में प्रत्याशी चयन हेतु सुनील लेंध्रा की राय अहम मायने रखती है। प्रत्याशी चयन के मामले में सुनील लेंध्रा की राय भाजपा की जीत मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उनके विस्तृत सामाजिक दायरे का रायगढ़ की राजनीति पर खासा असर माना जाता है ।यही वजह है कि राजनैतिक दल के प्रभारी इस सीट पर प्रत्याशी चयन के पहले सुनील की राय भी जानना चाहते है

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING