
रायगढ़। शहर के प्रमुख चौक चौराहों में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के ख्यातिलब्ध विभूतियों की प्रतिमाओं का अभियान चलाकर सफाई कराई गई। अभियान में शहर के सामाजिक संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।
रायगढ़ में जनहित और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले संगठन युवा संकल्प सामाजिक संगठन अध्यक्ष लीलाधर खूंटे बानु एवं टीम के सदस्य सुजीत लहरे,शंकर महिलाने,शेखर श्रीवास,कैलाश खुंटे,पीयूष चौबल,अंकित बेहरा,उत्तम कुर्रे तथा जनकारवां सामाजिक संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र चौबे सदस्य अंचल चौहान,नवीन एवं टीम के सदस्य अंचल चौहान,नवीन

बैरागी,यशवंत खेंडूलकर,नवरतन शर्मा,रितेश वैद्य, चिन्मय स्वाई द्वारा समय समय पर सामाजिक और जनहित के कार्य किये जाते है। इसमें केलो नदी की सफाई,वृक्षारोपण,जरूरत मंदो के लिये स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आदि शामिल है। इसी कड़ी में विगत 3 दिनों से द्वारा शहर के स्मारकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमाओं की धुलाई और सफाई कर व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर दिखे।

युवा संकल्प संगठन के अध्यक्ष लीलाधर खूंटे ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमे अपने घर से ही स्वच्छ्ता की शुरुवात करना चाहिए,वर्तमान में रायगढ़ को स्वच्छता के लिये वर्ष 2021 का अवार्ड भी मिला है। हम चाहेंगे कि 2022 के अवार्ड में रायगढ़ नम्बर वन आये। शहरवासियों से भी यह अपील करना चाहूंगा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने वह आगे आए हैं और अपनी भागीदारी को भलीभांति निभाए।

जनकारवां सामाजिक संगठन के अध्यक्ष नरेंद चौबे ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा कबीर चौक के प्रतिमा का स्थापना किया गया है और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी ली है। शहर के विभिन्न चौक जहां नाम नहीं लिखा है उस चौक पर रेडियम पेपर स्टिकर से नाम भी चस्पा किये है,ताकि बाहर से आने वालों को स्थल की जानकारी हो सके। इसी तरह समय समय पर संगठन द्वारा शहर के तमाम प्रतिमाओं की सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट अंकों तथा वास्तविक रूप से शहर को सुग्घर रखने हेतू शहरवासियों की भी जिम्मेदारी बनती है। अभियान में शहर के रोटरी क्लब के पदाधिकारियों तथा ब्यक्तिगत रूप से मनोज श्रीवास्तव,गौतम चौधरी एवं साथियों का भी सहयोग रहा।





