Uncategorized

किरोड़ीमल ट्रस्ट की संपत्ति डकारने वालों की कुंडली हो रही तैयार…कोकड़ीतराई की ट्रस्ट की संपत्तियों की जांच के आदेश..लेकिन रायगढ़ में ट्रस्ट की अरबों की संपत्तियों पर काबिज लोगों पर कब होगी कार्यवाही…स्टेशन रोड में बदल गया किराएदार…खुल गई नई दुकान…जांच का इंतजार…

रायगढ़..रायगढ़ स्टेशन रोड में स्थित ट्रस्ट की करोड़ों की संपत्तियों के बंदरबाट की खबर बाहर आते ही अब कोकड़ीतराई के लोगों ने भी वहां की ट्रस्ट की संपत्तियों के अवैध खरीदी बिक्री को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को शिकायत दर्ज करवाया था।जिसके बाद कलेक्टर रायगढ़ को जांच करने का आदेश दिया गया था।जिस पर कलेक्टर ने एडीएम अपूर्व टोप्पो,कमिश्नर ब्रजेश सिंह क्षत्रिय,वरिष्ठ कोषालय अधिकारी क्षत्रपाल सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार हरनंदन बंजाने को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

बता दें कि ट्रस्ट को हर साल बिना ऑडिट किए ही पदाधिकारियों के द्वारा चलाया जा रहा है।दान में दी गई जमीन को भी लोगों को बेच दिया गया है।इसलिए अब दान में ट्रस्ट को मिली जमीन का भी सीमांकन करके अतिक्रमण का पूरा विवरण जांच समिति को देना होगा।आरोप है कि यहां कॉलेज के लिए दी गई दान की जमीन को भी बेच दिया गया है।बिना रजिस्ट्री के ही जमीनें बाहरी लोगों को बेची जा रही है।यहां की 70 फीसद जमीनों पर अब बाहर से आए लोगों ने मकान और दुकान बना लिया है।ट्रस्ट के रखवाले चौकीदार महेश शर्मा और उसके पुत्र मनीष शर्मा की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध है।उन पर भी ट्रस्ट की जमीनों को बेचने का आरोप लगाया गया है।कुल मिलाकर जो जमीनें ग्रामीणों ने स्कूल,कॉलेज और अस्पताल बनाने के लिए किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट को दान में दी थी उन जमीनों को जिम्मेदार लोगों ने बेच दिया है।

कैसे होगी जांच…

बताया जा रहा है कि जांच समिति को स्पष्ट निर्देश है कि ट्रस्ट की संपूर्ण संपत्ति का विवरण देना होगा।चौकीदार और ट्रस्टियों की पूरी भूमिका गतिविधि और संलिप्तता की भी जांच होगी। साथ ही समिति से यह भी अभिमत मांगा गया है कि क्या शासन को ट्रस्ट का अधिग्रहण कर उसकी संपत्तियों को राजसात करना जरूरी है।तथा न्यास की संपत्तियों को बेचने और ट्रस्ट के मूल उद्देश्यों को विफल करने वाले लोगों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।

इधर स्टेशन रोड की ट्रस्ट की संपत्ति का बदल गया किराएदार..करोड़ों का हुआ हेरफेर…

बीते एक पखवाड़े से सुर्खियों में चल रहे स्टेशन रोड की ट्रस्ट की संपत्ति का किराएदार आखिरकार बदल ही गया।इस संपत्ति का किराएदार बदलने के एवज में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के डील किए जाने की बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही थी।कहा तो यह भी जा रहा था कि 35 लाख की डील जिम्मेदारो ने सिर्फ सहमति के नाम पर ली है।सुनने में तो अब यह भी आ रहा है कि इस संपत्ति की डील फाइनल होने के बाद अब नए किरायेदार ने उस संपत्ति पर अपनी दुकान की ओपनिंग भी कर ली है।मतलब साफ है कि नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर बरसों से ट्रस्ट की संपत्ति पर काबिज दुकानदार ने अब उस संपत्ति का कब्जा मोटी डील के बाद दूसरे किराएदार को व्यावसायिक उपयोग के लिए दे दिया है।अब इंतजार है कि इस लेनदेन की जांच के लिए कब समिति बनाई जाएगी और इस फर्जीवाड़े को बेनकाब किया जाएगा।बहरहाल कोकड़ीतराई की किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट की संपत्तियों की अवैध खरीदी बिक्री की जांच के लिए शासन ने समिति बनाकर जांच के आदेश दे दिए हैं।इससे इतनी उम्मीद तो बन ही गई है कि जल्द ही रायगढ़ में धर्मादा ट्रस्ट की अरबों की संपत्तियों का चल रहा फर्जीवाड़ा भी एक्सपोज हो जाएगा।साथ ही ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदार लोगों की संदेही भूमिका की जांच होकर उनके दागदार चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING