

रायगढ़, / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत बरमकेला ग्राम पंचायत बरपाली के पंचायत सचिव श्री एकादशिया बैरागी को उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की पालन नहीं करने, अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टयां दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला निर्धारित किया गया है।





