

रायगढ़ / अदाणी पावर ने जिला कलेक्टर को रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड में किये जा रहे कोविड के दिशा निर्देशो के पालन के बारे में अवगत करते हुए बताया की कंपनी अपने कामदारो को संक्रमण से सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास कर रही है। कंपनी ने यह स्पष्ट किया है की वह एक जिम्मेदार संस्था है और इस वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए सभी निर्देशो का वह सम्पूर्ण रूप से पालन कर रही है।
रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड में आने वाले हर कर्मचारी और मुलाकाती का थर्मल स्कैनिंग किया जाता है और जिन्होंने कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए है उन्ही को परिसर में आने की अनुमति दी जाती है। परिसर मे हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य है। बिजली के संयंत्रों कि मरम्मत के लिए अस्थायीरूप से आने वाले कामगार को कोविड परीक्षण के बाद ही काम पर आने की

अनुमति दी जाती है। महत्वपूर्ण बात यह है की अदाणी पावर ने रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के कर्मचारी, उनके परिजन और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को अपने चिकित्सालय से 1,500 वैक्सीन डोज़ मुफ्त मे लगाए है। जो भी कर्मचारी, उनके परिजन या अन्य मजदुर को यदि सर्दी खांसी के लक्षण है तो उन्हें अलग रखने के लिए कहा जाता है और ड्यूटी पर आने पहले चिकित्सालय से पूर्णतः स्वस्थ होने का प्रमाण लेना होता है। अन्य राज्यों से, खासकर केरल से आने वाले लोगो को परिसर मे आने से पहले आइसोलेशन में रहने की आवश्यकता पर जोर दिया जाता है।
कंपनी ने अपने पत्र में कलेक्टर को गलतफहमी फैलाने वाले कुछ समाचारों को ख़ारिज करते हुए और उन्हें भरोसा दिलाया है की वह कोविड की रोक को लेकर जागृत और प्रतिबद्ध है। कंपनी ने रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड द्वारा जो एहतियात लि जा रही है उसके प्रमाण भी जिला कलेक्टर के साथ साझा किये है।
यह उल्लेखनीय है की रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड ने जिले में कोविड की रोकथाम को लेकर पिछले कुछ समय मे अनेक कदम उठाये है। हाल ही में पुसौर तहसील मे कंपनी ने आसपास के गावों में कोविड के प्रति जागरुकता के लिए मोबाइल मेडिकल वैन के द्वारा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया था। बीते दिनों मे कंपनी ने लॉकडाउन से प्रभावित सेंकडो लोगो को राशन वितरित किया था। कंपनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दो महीने मरीजों को दूर दराज के गावों से कोविद केयर सेंटरों तक पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराइ थी। इसके अलावा आसपासके गाओं के कोविड की रोकथाम के लिए स्थानिकोमे जागरूकता के लिए लगता प्रयास किये गए थे। अडाणी पवार अपने कर्मचारी, पडोसी और अन्य हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को काफी गंभीरता से लेता है और इसके तहत रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड समय समय पर रायगढ़ में सुपोषण पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन करता है और उससे हज़ारो ग्रामवासियों को फायदा पहुंचा है।





