
रायगढ़।नगर निगम के वॉर्ड क्रमांक 9 और 25 में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर विधायक प्रकाश नायक का दोनों वॉर्डों में जनसंपर्क जारी है।इसी कड़ी में विधायक ने शुक्रवार को सुबह वॉर्ड क्रमांक 25 में विनोबानगर,बंगाली कॉलोनी व संजय नगर सहित कई मोहल्लों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने इस वॉर्ड के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सपना सिदार को आशीर्वाद प्रदान करने वॉर्डवासियों से अपील की। विधायक प्रकाश नायक सुबह करीब 9 बजे वॉर्ड क्रमांक 25 के अंतर्गत

विनोबा नगर में जनसंपर्क में पहुँचे।वॉर्ड के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सपना सिदार के साथ इस वॉर्ड के अन्य मोहल्लों में भ्रमण करते हुए इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों के घरों में पहुँचकर आगामी 20 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देनें की अपील की।विधायक ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।रायगढ़ नगर निगम
में कांग्रेस की महापौर है ऐसे में इस वॉर्ड से कांग्रेस का पार्षद आप
लोग चुनते है तो वॉर्ड का विकास सुनिश्चित है।फैसला आपके

हाथों में है अतः आप ही इसका निर्णय करें।विधायक के बातों को सुनकर वॉर्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की बात कही। वॉर्ड के जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से नगर निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह,उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन नगर निगम राहुल शर्मा,दयाराम धुर्वे,महामंत्री मदन महंत,वॉर्ड क्रमांक 24 के
पार्षद डॉ.प्रतीक विश्वाल,महामंत्री किरण पंडा,लीनु जॉर्ज,सक्रिय
कार्यकर्ता मुकेश बरेठ,रानू यादव,रितेश सिंह,अमित सोनी,जयदेव
मित्रा,गौरांग अधिकारी,मिंटू मशीद,नोनी गोपाल दास,अनिल साहू,संतोष परमानिक,राजकुमार मौर्य,रामकृष्ण सोन,अभिषेख चौहान,रमेश सोन,संयुक्ता सिंह राजपूत,शिला,शिवकुमारी,स्वाति चौहान,स्मृता सिंह,कांता सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।





