Uncategorized

शहीद स्व.श्री नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि समाधि स्थल ‘शांति बगिया’ में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग कलेक्टर एवं एसपी ने भी दी श्रद्धांजलि….

रायगढ –उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्व.श्री नंदकुमार पटेल तथा बड़े भाई शहीद स्व.श्री दिनेश पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके परिजनों ने भी समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय श्री ललित प्रकाश पटेरिया, श्री अनिल शुक्ला, श्री विकास शर्मा, श्री शाखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING