Uncategorized

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ…महानदी, मांड और लात नदी के त्रिवेणी संगम पर सजे शक्तिपीठ में नौ दिनों तक चली निःशुल्क चिकित्सा सेवा की बयार…ओडिशा, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से पहुंचे भक्तों को मिला ऑन-स्पॉट इलाज….

रायगढ़/चंद्रपुर, 24 अक्टूबर, 2026*शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में आस्था और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला।

advertisement

अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

इस पुनीत पहल के माध्यम से मेले में देश-प्रदेश से पहुंचे कुल 687 श्रद्धालुओं को त्वरित, सुलभ और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 504 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल रहीं।इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री आशीष पटेल (तहसीलदार, डभरा), श्री ओमप्रकाश देवांगन (अध्यक्ष, नगर पंचायत चंद्रपुर), श्री तिलेस माली (मंडल अध्यक्ष), श्री मोहन विश्वकर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), श्री दिनेश नायक (जिला समन्वयक), श्री गौरी शंकर गुप्ता एवं श्री गिरजा यादव (एल्डरमैन) तथा मंदिर न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

शिविर में डॉ. उरांव के कुशल मार्गदर्शन में समर्पित मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं दीं। महानदी के तट पर उमड़े जनसैलाब के बीच श्रद्धालुओं को न केवल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिला, बल्कि आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया।शिविर में लंबी दूरी तय कर पहुंचे 187 मरीजों को तात्कालिक राहत दी गई।

इसके अलावा सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार के 136 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, सफर और उपवास के कारण थके 130 मरीजों को भी मेडिकल सपोर्ट मिला। साथ ही, 106 मरीजों की बीपी, शुगर और घाव की ड्रेसिंग की गई, जबकि त्वचा रोग के 62 और गैस्ट्रो के 44 मरीजों का भी निदान हुआ।मालूम हो कि महानदी, मांड नदी और लात नदी के पवित्र संगम पर स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस बार अदाणी फाउंडेशन के इस सेवा शिविर का लाभ न केवल चंद्रपुर और आसपास के ग्रामीणों को मिला, बल्कि रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा से आए दर्शनार्थियों ने भी इस ऑन-स्पॉट स्वास्थ्य सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के समन्वय और स्व. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति मेमोरियल सर्विस फाउंडेशन, चंद्रपुर के संचालन सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि नवरात्रि मेले में उमड़ने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अदाणी फाउंडेशन का यह शिविर जनसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं, चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास के ट्रस्टी श्री सुजीत पाण्डेय ने कहा कि मंदिर आने वाले गरीब और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मौके पर ही जो मुफ्त इलाज और दवाएं मिली हैं, उससे लोगों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING