
रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने अपनी पत्नी श्रीमती सुषमा नायक के साथ शुक्रवार को रायगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पोरथ शिव मंदिर में शासन द्वारा जारी कोविड़ नियमों का पालन करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि व मंगल कामना की।

उल्लेखनीय है कि सरिया क्षेत्र के अंतर्गत पोरथ महानदी किनारे शिव मंदिर में प्रतिवर्ष 14 जनवरी मकर संक्रंाति पर्व पर विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी श्रद्धालु भक्तों ने चित्रोत्पला महानदी में सुबह पुण्य स्नान कर पोरथ शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि इस बार कोविड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ज्यादा भीड़ न लगे इसको मद्देनजर रखते हुए यहां होने वाले सभी कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में इस वर्ष काफी कम संख्या में लोग पहंचे थे। रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक भी अपनी पत्नी श्रीमती सुषमा नायक के साथ यहां पहंुचे और शिव मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अराधना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होने क्षेत्र सहित जिलेवासियों के सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना की। साथ ही लोगों को महामारी कोरोना से बचाने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की।





