Uncategorized

कलेक्टर ने जनचौपाल में पहुंचे श्रमिकों के साथ मनाया बोरे बासी तिहार बोरे बासी छत्तीसगढ़ में सिर्फ आहार नही बल्कि लोक व्यवहार है-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा दूर दराज से पहुंचे लोगों के साथ बैठकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने खाया बोरे बासी, दीं शुभकामनाएं

रायगढ़, 1 मई 2023/ सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में जनचौपाल का आयोजन होता है। इस बार का जनचौपाल 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर लगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस दिन को श्रम और श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने बोरे बासी डे के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में बोरे बासी का यह तिहार कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जनचौपाल में पहुंचे श्रमिकों के साथ उनके बीच बैठ बोरे बासी खाकर मनाया।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस मौके पर कहा यह श्रम को सम्मान देने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास है। गांवों में मजदूर जब खेतों में काम करने जाते हैं तो पोषक तत्वों से भरपूर बोरे बासी खाकर जाते हैं। जिससे उन्हें दिनभर काम करने की ऊर्जा और गर्मी को सहने की शक्ति मिलती है। खेतों में काम कर रहे श्रमिक दोपहर में साथ बैठकर बोरे बासी खाते हैं और अपने दु:ख सुख बांटते हैं। छत्तीसगढ़ के खान-पान की संस्कृति का अभिन्न अंग बोरे बासी सिर्फ एक आहार नही है बल्कि यह लोक व्यवहार भी है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री शिव कंवर, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री लोमस मिरी, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
श्रमिकों को सम्मान देने कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ ने मनाया बोरे-बासी तिहार
श्रमवीरों के सम्मान में आज मनाए जा रहे बोरे-बासी तिहार पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार और सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने बोरे बासी खाकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING