Uncategorized

कांग्रेसियों ने पूरी ताकत वार्ड नंबर 9 और 25 में झोंकी


रायगढ़:- रायगढ़ में पार्षदों के असामयिक निधन  पश्चात रिक्त हुए रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्र. 9 और 25 में आगामी 20 दिसंबर को उपचुनाव होना है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगाए हुए हैं। इसी में कांग्रेस ने भी अपने महिला महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर के साथ निगम के साथी पार्षदों द्वारा भी जोरदार माहौल कांग्रेस के प्रति बनाते नजर आ रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 9 में रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, स्वर्गीय कमल पटेल की धर्मपत्नी एवं वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी रंजना पटेल, विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान, एमआईसी सदस्य संजय देवांगन, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, काँग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण विद्यावती सिदार, शहरी जिलाध्यक्ष बरखा सिंह, एल्डरमैन दयाराम धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, वार्ड चुनाव प्रभारी रिंकी पांडेय, पार्षद ननकी नोनी, पार्षद श्याम लाल साहू, लाडले खान, एल्डरमैन वसीम खान, प्रवक्ता शैलेश मनहर, अमृत काटजू, लता खूँटे, पिंटू शर्मा, सोनू पुरोहित, सतीश मानिकपुरी, जितेश अग्रवाल आदि ने घर-घर जाकर काँग्रेस के प्रति लोगों को वोट डालने के लिए अपील किया गया और स्वर्गीय कमल पटेल के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी रंजना पटेल को भारी मतों से जिताने के लिए वोट मांगा गया। जनता ने भी निराश नहीं किया और सभी रंजना पटेल के पक्ष में नजर आए।
वही 25 नंबर वार्ड में महापौर जानकी काटजू 25 नंबर वार्ड की प्रत्याशी सपना सिदार, एमआईसी सदस्य संजय देवांगन, एल्डरमैन वसीम खान, प्रवक्ता शैलेश मनहर, अमृत काटजू, लाडले खान, सतीश मानिकपुरी, सहित वार्ड लोगों ने मिलकर सपना सिदार के लिए विनोबा नगर क्षेत्र में सघन दौरा कर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और कांग्रेसी प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजई बनाने के लिए अपील की और साथ ही वार्ड में व्याप्त सुविधाओं का भी जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए महापौर द्वारा कहीं गई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING