Uncategorized

दिन रात काम कर जल्द पूरी करें शहर में सड़कों की मरम्मत-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा सड़कों में गड्ढों और पॉटहोल को तत्काल भरने कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने शहर में भ्रमण कर सड़क मरम्मत का लिया जायजा शहर में नगर निगम करवा रहा सड़कों का काम


रायगढ़, मैन पावर और मशीनरी बढ़ाकर सड़कों के मरम्मत की स्पीड बढ़ाइए और दिन रात काम कर शहर में सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करें। यह बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शहर में सड़कों के मरम्मत कार्यों का जायजा लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्डे तत्काल भरवाएं और काम पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा सड़कों के निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों लेट-लतीफी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए काम करने वाले ठेकेदार को काम जल्द पूरा नही करने पर कार्यवाही की बात कही थी। जिसके बाद काम में तेजी आई।
कलेक्टर श्री सिन्हा आज नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में चल रहे सड़कों के निरीक्षण किया।  कलेक्टर श्री सिन्हा ने चक्रधर नगर से बोईरदादर तक चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार से काम के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि काम लगातार जारी है। कलेक्टर श्री सिन्हा ठेकेदार से मैन पावर और रॉ-मैटेरियल का लोड बढ़ाकर काम की स्पीड बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शहर में काम हो रहा है तो ट्रैफिक का दबाव भी होगा। इसका विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित कर काम जल्द पूरा करवाएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही बेलादुला मार्ग का निरीक्षण किया तथा यहां भी कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री ए.एन.उपाध्याय भी इस दौरान साथ रहे।


तत्काल भरवाएं गड्डे और पॉटहोल
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़कों में गड्ढों को लेकर विशेष हिदायत देते हुए अधिकारियों से कहा कि सड़कों में गड्ढे तत्काल भरवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी पॉटहोल को भी भरने के निर्देश दिए।
नगर निगम करवा रहा सड़कों का काम, चक्रधर नगर से बोईरदादर तक हो रही मरम्मत
ईई श्री उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में 17 सड़कों का काम करवाया जा रहा है। जिसमें से 11 सड़कों का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। बाकी सड़कों पर काम किया जा रहा है। इसमें चक्रधर नगर चौक और बोईरदादर तक लगभग 2.5 कि.मी.सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ठेकेदार को इस सड़क का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा है।


रोजगार मेला से पूर्व जिले के तकनीकी योग्यताधारी आवेदकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 28 एवं 29 मार्च  
रायगढ़, 25 मार्च 2023/ जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आगामी 04 अप्रैल 2023 को शा. हाई स्कूल मैदान, तमनार में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। रायगढ़ जिले के समस्त आई.टी.आई, किरोड़ीमल शा.पॉलिटेक्निक एवं के.आई.टी.इंजीनियरिंग कॉलेज से उत्तीर्ण योग्यताधारी आवेदकों की अधिकाधिक संख्या में भाग लेने हेतु शा.आई.टी.आई. रायगढ़ में 28 एवं 29 मार्च 2023 को प्रात: 10 बजे से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। रायगढ़ जिले के उक्त संस्थानों से उत्तीर्ण योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यशाला में अनिवार्यत: उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु शा.आई.टी.आई. रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING