Uncategorized

किण्डर वैली स्कूल में नवरात्रि की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे-मुन्नों ने किया गरबा-डांडिया- मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र- भक्ति गीतों और डांडिया नृत्य से बच्चों ने बांधा समां…

रायगढ़। किण्डर वैली स्कूल में नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी, पीपी-1 और पीपी-2 के नन्हे विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में स्कूल पहुंचे। बालिकाएं लाल-सफेद साड़ियों में और बालक कुर्ता-धोती में नजर आए, वहीं कुछ बच्चे आकर्षक डांडिया परिधानों में सजे दिखाई दिए। इस दौरान मां दुर्गा के स्वरूप में मुकुट और त्रिशूल धारण कर पहुंची एक बालिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

फूलों और पारंपरिक सजावट से सजा विद्यालय परिसर

advertisement

नवरात्रि के अनुरूप विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गेंदे के फूलों की झालरों, हरे पत्तों और सफेद पंखुड़ियों से सजे परिसर में मां दुर्गा का चित्र और कलश स्थापित किया गया। रंग-बिरंगी झंडियों और फूलों से सजी छतरी ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। सजावटी कमल के माध्यम से मां दुर्गा के शक्ति, साहस, करुणा, भक्ति, ज्ञान और पवित्रता जैसे गुणों को दर्शाया गया, जिनसे बच्चों को परिचित कराया गया।*गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों ने मोहा मन*कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के महत्व को जाना। भक्ति गीतों, गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने हाथों में डांडिया लेकर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस दौरान बच्चों को नवरात्रि पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से भी अवगत कराया गया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

भारतीय संस्कृति से परिचित कराने की पहल

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की डायरेक्टर रीनू, कोऑर्डिनेटर नम्रता चौहान, शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम का समापन बच्चों की खुशियों और उत्साह के बीच हुआ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING