Uncategorized

शिव सेना की रामनवमी महाशोभायात्रा 29 मार्च को निकलेगी 26 मार्च को चुनरी यात्रा का होगा आयोजन

रायगढ़। शिव सेना द्वारा आगामी 29 मार्च को रामनवमी महाशोभायात्रा निकाली जावेगी। वही एक अप्रैल को रायपुर में प्रदेश स्तरीय महाशोभायात्रा निकाली जावेगी जिसमे जिले से शिव सैनिक शामिल होंगे। रविवार को जिला स्तरीय बैठक प्रदेश महासचिव सुनील झा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन की उपस्थिति में हुई। बैठक में नवरात्र पर निकलने वाली चुनरी यात्रा व रामनवमी शोभायात्रा सहित संगठन के कार्यो को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
शिव सेना द्वारा 26 वर्षो से रायगढ़ जिला मुख्यालय में रामनवमी महाशोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही नवरात्र पर मातारानी की मनोकामना चुनरी यात्रा भी निकाली जाती है। कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने रविवार को शिव सेना की जिला स्तरीय बैठक रखी गयी थी। बैठक में 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष, 26 मार्च को चुनरी यात्रा व 29 मार्च को रामनवमी महाशोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

वही एक अप्रैल को रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय रामनवमी महाशोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शिव सैनिकों को शामिल होने कहा गया है। इसके साथ ही संगठन विस्तार के विषय मे विचार विमर्श किया गया तथा वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस अभियान के तहत पूरे जिले में नए सदस्य जोड़े जायेंगे। बैठक को प्रदेश महासचिव सुनील झा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास व रामसिंह चौहान ने सबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से विमल महंत, उमेश श्रीवास, विजय लकड़ा, अशोक मेश्राम, विजय महंत, पिंटू यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सक्रिय कार्यकताओ को दी गयी नियुक्ति
जिला स्तरीय बैठक में सक्रिय सदस्यों को जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गयी। जिसमे सरंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में फेरबदल करते हुए वरिष्ठ शिव सैनिक मोहन जाटवर को सरंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार रायगढ़ नगर में राहुल बानी व रमेश सारथी को नगर सचिव, गोलू श्रीवास को जूटमिल जोन अध्यक्ष व शैलेश बोरकर को वार्ड क्रमांक 29 से वार्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वही खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कमलेश साहू को विधानसभा उपाध्यक्ष, प्रशांत दीवान खरसिया नगर अध्यक्ष,लीलाधर यादव खरसिया नगर उपाध्यक्ष,यदु साहू नगर उपाध्यक्ष व दीपक निषाद सहसचिव के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING