Uncategorized

मामूली बातों पर पिता-पुत्र किये पडोसी की लाठी डंडा से पिटाई, गर्भवती महिला से भी मारपीट….जूटमिल टीआई मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों पर दर्ज किये हत्या का प्रयास का अपराध….तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, आहत की स्थिति खतरे से बाहर….

रायगढ़ :जूटमिल पुलिस द्वारा गर्भवती महिला तथा उसके पति पर लाठी, डंडे से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को घटना के कुछ ही देर बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर हिरासत में लिया गया जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपीगण पिता-पुत्र हैं ।

घटना के संबंध में जूटमिल के कयाघाट वार्ड क्र 29 में रहने वाली श्रीमती बंसंती यादव (22 साल) बतायी कि दिनांक 09/12/2021 के दोपहर इसका पति सुधीर यादव काम के बाद खाना खाने घर आया था । उसी समय पडोसी मो. सोहेब मजदूरों से गद्दा धुनाई करा रहे थे जिससे धुल उड रहा था, बंसंती यादव के गर्भवती होने के कारण उसे तकलीफ हो रही थी । बंसंती का पति पहले भी पडोसियों को धूल उडाने मना किया था । दोपहर करीब 02:00 बजे बंसंती यादव घर से बाहर निकलकर पडोसी महिला शहजादी खान को मना की तो वह हमारा घर है, हम कुछ भी करें कहते हुए अपने पति मो. सोहेब और दोनों लडके मो. सराज और रिहान को बुलाकर ले आयी । उसके बाद तीनों इसके पति सुधीर यादव को पकडकर मारपीट करने लगे । सराज खान हत्या की नियत से एक मोटा डण्डा से कई बाद सुधीर यादव के सिर में वार किया जिससे सुधीर वहीं गिर गया, बीच बचाव करने बसंती यादव आयी तो उसके साथ भी गाली गलौज कर उससे मारपीट करने लगे । झगड़ा देखकर आसपास के लोग बीच बचाव किये, बसंती बताई कि आरोपीगण उसके पेट में भी लात से मारे । मारपीट की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध *धारा 307,34 IPC* का अपराध दर्ज कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी कर तीनों आरोपियों हिरासत में लेकर चौकी लाये । आहत सुधीर यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है । आहिता श्रीमती बसंती यादव का सोनोग्राफी कराया गया है । गिरफ्तार तीनों आरोपियों (1) मो. सोहेब पिता स्व. महताब आलम उम्र 58 वर्ष (2) मो0 सराज पिता मो. सोहेब उम्र 30 वर्ष (3) रिहान उर्फ इर्शाद खान पिता सोहेब उम्र 26 साल तीनों कयाघाट वार्ड नं0 29 चौकी जूटमिल थाना कोतवाली को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपियों की तत्काल पतासाजी, गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू के साथ कार्रवाई में उनि आर. एस. नेताम, प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, आरक्षक बनारसी सिदार, सत्या यादव की अहम भूमिका रही है ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING