
रायगढ़ :- भाजपा शहर महामंत्री युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा भाजपाई जनता से दूर तो कांग्रेस कैसे हार रही इसका जवाब कांग्रेस प्रवक्ता को अवश्य देना चाहिए l विधान सभा चुनाव के ठीक छह माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने पचास हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय को सांसद चुना l विधान सभा के एक साल बाद जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में लड़े गए नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा को कुल मिले मतों की संख्या कांग्रेस को मिले वोटो से एक हजार अधिक थी l वार्ड नंबर 27 के उप चुनाव के दौरान भी वार्ड की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर* को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया l कांग्रेस बताए कि यदि भाजपा जनता से दूर है फिर कांग्रेस चुनाव क्यों हार रही है ? विधायक प्रकाश नायक विधान सभा में अपनी ही सरकार को प्रदूषण फलाई ऐश सहित विभिन्न मुद्दों पर घेर कर सवाल पूछते है l प्रकाश नायक भूल रहे कि वे सत्ता से जुड़े विधायक है और उन्हें जनता की स्मास्याओ को दूर करने के लिए विधायक बनाया गया है न कि समास्याओ के हल हेतु सवाल पूछने के लिए l बतौर विपक्ष जिला ध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा प्रकाश नायक को दी गई विकास के मुद्दे पर दी गई चुनौती आज तक कांग्रेस ने स्वीकार नही की है l अगर हिम्मत है तो जिला ध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा विकास के मुद्दे पर दी गई चुनौती को विधायक स्वीकार करें? सांसद गोमती साय पर सवाल उठा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले व्यापारी प्रकोष्ठ के कथित कांग्रेसी नेता के खिलाफ चेक बाउंस के मामले कोर्ट में दायर है साथ ही बाद विवाद के मामले थाने में दर्ज है ऐसे विवास्पद व्यक्ति को कांग्रेस ने पदाधिकारी बनाकर प्रश्रय क्यों दिया इसका जवाब भी जनता जानना चाहती है l एक आदिवासी महिला सांसद को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए भाजपा ने जो सम्मान दिया वह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा क्योंकि कांग्रेस की मानसिकता आदिवासी एवम महिला विरोधी है l युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में सड़को की बदहाली को लेकर निकाली गई पदयात्रा को लेकर कांग्रेसी सहमे हुए है l पदयात्रा के बाद कलेक्टर एवम विभाग के ई एन सी बदल गए लेकिन सड़क की बदहाली जस की तस है l उम्रदराज कांग्रेस प्रवक्ता को एक नया चश्मा भेट करने की इच्छा जताते हुए सुमीत शर्मा ने कहा शायद चश्मा पहनने से जमीनी हकीकत नजर आ जाए l





