
रायगढ़। पुसौर के झलमला में टोल प्रारंभ हो चुका है , टोल टैक्स से बचने के लिए एनटीपीसी की फ्लाई ऐश से भरी वाहन रेंगालपाली से बोरोडिपा मुख्य मार्ग में बिना ढके परिवहन की जा रही है। जिससे समूचे मार्ग में फ्लाई ऐश फैल रहा है। आवागमन करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं इस वजह से दुर्घटना भी इस क्षेत्र में बढ़ रहे है। जिला प्रशासन के नो एंट्री का भी पालन एनटीपीसी की गाड़ियां नही कर रही थी। लिहाजा अक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों को पुसौर में रोक दिया।
इसकी खबर मिलते ही वहा पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर एनटीपीसी
की 25 से भी अधिक गाड़ियों को जप्त किया इसमें से लगभग 20 गाड़ियों में फ्लाई ऐश था वो भी बिना ढके और बाकी में गिट्टी।प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल सभी गाड़ियों को मिनी स्टेडियम में लाकर खड़ा कर दिया और विधिवत कार्यवाही इस मामले में की जा रही है।
एस डी एम गगन शर्मा ने बताया कि एनटीपीसी की लगभग 25 गाड़ियों को पुसौर से जप्त किया है इसमें आधे से अधिक वाहनों में फ्लाई ऐश था वो भी बिना ढके। फ्लाई ऐश जब सड़क पर गिरता है तो वाहन चालकों को इसका गुबार उड़ने समय कुछ दिखता नही है और इसी वजह से दुर्घटनाएं होती है।इन गाड़ियों पर नियमनुसार कार्यवाही की जाएगी।





