

सारंगढ़-: टीमरलगा में बीती रात खदान में कार गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों में से चार की मृत्यु हो जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कार में टिमरलगा सरपंच मीनू पटेल अपने परिवार के साथ थी।घटना में 15 वर्षीया लड़की के

बचने की बात सामने आ रही है।जानकारी के मुताबिक सरपंच अपने पूरे परिवार के साथ घर लौट रही थी। तभी उनके घर के करीब ही तड़के तकरीबन 3 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं।





