

तमनार/रायगढ़-: शराब के नशे में धुत्त डंफर ड्राइवर ने तेज रफ़्तार डंफर बस्ती में घुसा दिया।बेकाबू डंफर बस्ती में घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बता दें की डंफर की रफ्तार इतनी

तेज थी कि चालक डंफर से नियंत्रण खो दिया और डंफर पलट गई। डंफर ने पलटने से पहले बस्ती में लगे कई बिजली के खंभों और बाइक को रौंद दिया। हालांकि कोई भी जनहानि नही हुई। घटना के बाद पुलिस ने डंफर चालक को हिरासत में ले लिया है।






