Uncategorized

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना अंतर्गत स्कूली बालिकाओं के कराटे प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2022 तक बढ़ी

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली छात्राओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें मजबूत बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत रायगढ़ जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की बालिकाओं को कराटे प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले के उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट, कराटे, वुशू, व ताइक्वांडो, विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु पंजीकृत संस्थाओं व सम्बद्ध मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। जिस हेतु मार्शल आर्ट्स के पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थाओं के आवेदन 2 अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित किए गए थे। आवेदन हेतु निर्धारित अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक बढ़ाई जा रही है। इच्छुक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण संस्थाएं अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायगढ़ में संशोधित अंतिम दिनांक 4 अक्टूबर 2022 तक जमा कर सकते हैं

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING