Uncategorized

संघ प्रमुख को न्यौता देने के पहले बदहाल दुर्दशा सुधारे :- सुमीत शर्मा

संघ प्रमुख को गौठान देखने के न्योते पर सुमीत शर्मा की प्रतिक्रिया

सुमीत ने सरकार से पूछा संघ प्रमुख कैसे देखें बदहाल प्रदेश

रायगढ़ :- संघ प्रमुख मोहन भागवत जी को प्रदेश में चल रही योजनाओं के देखने के निमंत्रण पर युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संघ प्रमुख मोहन भगवान जी भूपेश बदहाल छग प्रदेश को कैसे देखें ?
प्रदेश की जनता सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है l प्रदेश की बदहाल सड़के रोज दुर्घटना में किसी न किसी मासूम की असमय मौत का समाचार दे रही है l जिस गौठान योजना को उपलब्धि बताकर देखने हेतु आपने न्यौता भेजा है वहां की दुर्दशा आम जनता से नहीं छुपी l कुछ दिनों पूर्व ही संबलपुरी गौठान से रात के अंधेरे में सैकड़ों निराही गायों को बिना सूचना के निकाला गया l मामला उजागर होने के बाद आधी गाए वापस आई और आधी अभी भी लापता है l मामला उजागर होने के बावजूद दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की l गौठान की आड़ में गायों की तस्करी का खेल चल रहा अन्यथा दोषियों को क्यों बचाया जाता ? यह वही प्रदेश है भूपेश जी जहां आपकी पार्टी ने आम जनता के समक्ष गंगा जल उठाकर शराब बंदी की घोषणा की और सत्ता आने के बाद शराब बंदी को भूलकर घर घर शराब पहुंचा कर मातृ शक्ति का अपमान किया मां गंगा का अपमान किया l धरना प्रदर्शन सत्ता का समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते है लेकिन आपकी सरकार धरना देने वालो पर लाठियां बरसा रही और चार सालो में आपकी सरकार के खिलाफ सबसे अधिक धरना प्रदर्शन हुए है l रायगढ़ जिले में सड़क की दुर्दशा को लेकर आम जनता सड़क पर उतर आई है l पूरे प्रदेश में माफियाओं का कब्जा है l कोल माफिया खनन माफिया रेत माफिया के दम पर यह सरकार चल रही है l छग की जनता ने जिस बदलाव की उम्मीदों के लेकर आपको सत्ता सौंपी उस पर खरा उतरने की बजाय आप गांधी परिवार की उम्मीदों पर अधिक खरा उतरे है l सुमीत शर्मा ने इसे छग का दुर्भाग्य बताते हुए कहा कि छग की जनता को खुश करने की बजाय आप गांधी परिवार को खुश करने में लगे है l भेट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर सुमीत शर्मा ने कहा कि उड़न खटोले से प्रदेश को हरा भरा देखने के आदि हो चुके भूपेश जी एक बार सड़क मार्ग से यात्रा कीजिए आपके राज में सड़के यमदूत बन चुकी है l

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING