Uncategorized

स्व. भोपाल सिंह की स्मृति में हुआ पत्रकार सम्मान समारोह…ग्राम नेतनागर में हुआ आयोजन…


रायगढ़। रायगढ़ स्थित ग्राम नेतनागर के प्रसिद्ध बुजुर्ग स्व. भोपाल सिंह की स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम नेतनागर के रहवासियों द्वारा आयोजित किया गया। उक्त समारोह में शहर एवं देहात से जुड़े हुए लगभग 100 पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक सरदार लल्लू सिंह ने बताया कि मीडिया जगत से स्व. भोपाल सिंह एवं उनका परिवार लगातार जुड़ा रहा। इस दौरान उन्होंने पाया कि मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन करता है। जिसके चलते स्व. भोपाल सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज में मीडिया के योगदान को याद करते हुए पत्रकार सम्मान समारेाह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, रामचन्द्र शर्मा आदि ने संबोधन किया। समाजसेवी जगदीश मेहर, सुरेन्द्र पंडा, डॉ. रामकुमार पटेल, नीलकंठ साहू, किशोर कसेर आदि ने भी स्व. भोपाल सिंह की स्मृतियों को ताजा किया। स्व. भोपाल सिंह के व्यवहार एवं कर्मठ चरित्र के बारे में सबने गुणगान किया। कार्यक्रम में स्व. भोपाल सिंह की फोटो पर पत्रकारों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। अंत में जलपान कर सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING