Uncategorized

15अगस्त को पँ जवाहर लाल नेहरू मार्ग का अनावरण..

रायगढ़ शहर के लिये ऐतिहासिक दिन….

रायगढ़।देश के आजादी के75वें वर्ष में15अगस्त2022को रायगढ़ शहर के महत्वपूर्ण मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,देशभक्तों और शहीदों के नाम से नामकरण होना अवश्य ही सभी देश भक्तों के दिल की मंशा को पूरा करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान होगा।
15अगस्त2022 को शहर का मुख्य मार्ग पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के नाम से अनावृत होगा,यह मार्ग महात्मा गांधी प्रतिमा के बाद से जिला लाइब्रेरी से के.एम.टी महाविद्यालय से सिविल लाइंस मार्ग तक होगा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयाई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू देश में व्यक्तित्व और विचारक रहे हैं। जिन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया और गुलाम भारत को आजादी दिलवाने वाले प्रसिद्ध सेनानी रहे हैं।
रायगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों के द्वारा आयोजित15 अगस्त2022 को सुबह 10:30 बजे इस मार्ग अनावरण कार्यक्रम होगा।नगर वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है जो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
BREAKING