Uncategorized

बड़े बाबू पटनायक जी का दुःखद निधन


रायगढ़।रायगढ़ के आसपास के जिले में कई दशकों तक सेल्सटैक्स विभाग,रायगढ़ में पदस्थ रहे बड़े बाबू डमरूधर पटनायक का 29 जुलाई को सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया।
हेमू कालानी,चक्रधरनगर मार्ग में 27 जुलाई की सुबह-सुबह रोज की तरह बड़े बाबू मॉर्निंग वॉक करके लौट रहे थे तो पीछे से आ रही दुपहिया वाहन ने एक्सीडेंट कर दिया जिससे श्री पटनायक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें स्वास्थ्य लाभ नही मिला तो उसके बाद उन्हें बालाजी मेट्रो अस्पताल ले जाया गया चूंकि दुर्घटना गम्भीर थी जिसमे शिर के अनेक स्थानों में चोट आने के कारण ऑपरेशन किया गया पर हालात नही सुधर पाया और बड़े बाबू इस दुनिया को 29 जुलाई को अलविदा कह दिये।
बड़े बाबू पटनायक जी के दुःखद निधन पर अनिल चिकू,जेठूराम मनहर,सतपाल बग्गा, संतोष राय,प्रदीप मिश्रा, संजय देवांगन,मनोज सागर,संदीप अग्रवाल,कुलदीप नरसिंह,कौशिक भौमिक,मनोज पटनायक,अनिल साव,भरत तिवारी, सहित अनेक जनों ने संयुक्त रूप से बताया कि रायगढ़ ही नही पूरे रायगढ़-जशपुर जिले में व्यापारियों और पुराने वाशिन्दों के मध्य बड़े बाबू पटनायक जी का घरेलू संबंध था और बड़े बाबू इसे पारिवारिक रूप से निभाते भी थे। यह भी कहा कि यह बड़ा ही दुःखद है कि बड़े बाबू का आसमयिक निधन हो गया।
हम सबकी परमपिता परमेश्वर से विनती है कि बड़े बाबू को अपने श्री चरणों मे स्थान दे और पटनायक परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING