Uncategorized

सामाजिक एका के लिए मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत :- सुनील लेंध्रा….सेवा संघ चुनाव पर सुनील लेंध्रा की प्रतिक्रिया

रायगढ़ :- अग्रसेन सेवा संघ के चुनाव के दौरान उभय पक्षों में गलत फहमी की वजह से उत्पन्न अप्रिय स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील लेंध्रा ने सेवा संघ से जुड़े सदस्यो से एका के लिए मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता जताई l महाराजा अग्रसेन के त्याग तपस्या धैर्य का स्मरण दिलाते हुए उभय पक्षों से संयम बरतने की अपील की है l शहर में आपसी प्रेम सदभाव की अनेक मिशाल है l सामाजिक चुनावो के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना का असर आपसी संबंधों में दरार नही पड़नी चाहिए l कोई भी चुनाव संस्था के सदस्यो को बेहतर चयन का विकल्प देता है l सभी की यह सामूहिक जवाबदारी है कि संस्था के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करे ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके l सुनील लेंध्रा में कहा दानवीर सेठ किरोड़ीमल की इस नगरी में दान की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य सामाजिक एका के जरिए पूरा हो सकता है l शहरवासियों के प्रेम पूर्ण व्यवहार को चर्चा प्रदेश स्तर के राजनैतिक व प्रशासनिक गलियारों में है l इस शहर से जाने वाले प्रशासनिक अधिकारी शहरवासियों के प्रेम प्यार को सदा के लिए अपने हृदय में संजो कर रखते है l समाज के वरिष्ठ जनों ने अग्रसेन सेवा संघ के जरिए समाज की एका के लिए अपना जीवन खपा दिया l नई पीढ़ी के यूवाओ को सभी को जोड़कर वरिष्ठ जनों के अधूरे सपनों को पूरा करना है l जिससे आने वाली पीढ़ी के सामने अनुकरणीय मिशाल पेश की जा सके l बड़ो को यथोचित सम्मान छोटो को प्यार सेवा संघ की परिपाटी रही है l इसका सभी को ध्यान रखना है l अग्रसेन सेवा संघ के वृहद उद्दश्यों को मिलजुलकर ही आसानी से पूरा किया जा सकता है l सुनील लेंध्रा ने दोनो पक्षों से कटुता भुलाकर मिलजुल कर आपसी सदभाव के साथ कार्य करने को अपील की है l

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING