Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन का स्कूलों में स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता अभियान

रायगढ़ (चंद्रपुर); 26 जुलाई 2022: रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में स्थित रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड (आरईजीएल) के अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के स्कूलों में स्वास्थ्य जाँच और जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गत शनिवार को शासकीय हाई स्कूल ग्राम बुनगा और सुपा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। मोबाइल मेडिकल वैन की डॉक्टर तरन्नुम बेगम (MBBS) और उनकी टीम द्वारा बुनगा में 48 और सुपा में 22 किशोरी छात्राओं और शिक्षिकाओं सहित कुल 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान किशोरी छात्राओं के मासिक धर्म सम्बन्धी समस्त भ्रांतियों और अन्य स्वास्थ्य से संबंधी प्रश्नों का समुचित जवाब देकर उन्हें सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने के फायदे से अवगत कराते हुए इसे उपयोग करने की सलाह भी दी गयी।

गौरतलब है,कि आरईजीएल अपने सामाजिक सरोकार के तहत गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को बढ़ाते हुए आसपास के ग्राम बुनगा, सुपा, छोटेभंडार और चन्देली सहित चार ग्रामों के शासकीय उच्चतर स्कूलों में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महीने में एक दिन उपरोक्त ग्रामीण स्कूलों में अध्यनरत बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और माहवारी से संबंधित शंकाओं और अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं के समाधान हेतु बेहतर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अभियान का शुभारम्भ ग्राम पंचायत बुनगा के हाई स्कूल से किया गया। कार्यक्रम में श्री विजय कुमार तिर्की – प्राचार्य, बुनगा, श्री रामप्रसाद साव – प्राचार्य, सुपा के साथ ही अन्य शैक्षणिक कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बुनगा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री विजय तिर्की ने इस जागरूकता अभियान को किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए सभी छात्राओं से इस अभियान का हिस्सा बनकर स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही। वहीं सुपा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री साव ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि, “निश्चित तौर पर इस अभियान से छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ एवं मासिक धर्म सम्बन्धी भ्रांतियों से छुटकारा मिलेगी।”

उक्त अभियान का सफल संचालन श्री पूर्णेन्दु कुमार, सीएसआर हेड के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त अभियान में अदाणी फाउंडेशन से श्री विवेक पाण्डेय, श्री परेमश्वर गुप्ता, श्री नीलेश कुमार महाना और मोबाइल मेडिकल टीम (हेल्पएज इंडिया) से श्री अरुण यादव – एसपीओ एवं श्री हरिनारायण (फार्मासिस्ट ) का सराहनीय योगदान रहा। दोनों स्कूलों के प्रबंधन समिति ने उक्त आयोजन हेतु कंपनी प्रबंधन और अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि आरईजीएल अपने आसपास के 14 ग्रामों में अपने सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण संरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है। जिसमें स्वास्थ्य सेवा के लिए समूह के चलित मेडिकल वाहन में उपस्थित MBBS डॉक्टर और प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को घर बैठे इलाज और चिकित्सकीय सलाह दी जाती है।

अदाण फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING