Uncategorized

मंत्री उमेश पटेल ने ग्राम पंचायत रतन महका में लगवाया नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली समस्या से मिली निजात

खरसिया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर ग्राम पंचायत रतन महका में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिसके बाद बिजली की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है।

विगत दिनों भारी बारिश और वज्रपात गिरने से ग्राम रतन महका का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। गांव में पूरा अंधेरा छा गया है था। बारिश के दिनों में सांप-बिच्छू का डर बना था। वहीं गांव में बिजली नहीं होने से किसानों व ग्रामीणों को भारी समस्या हो रही थी। जिस पर बीडीसी प्रतिनिधि भोला राठौर ने श्री पटेल को समस्या से अवगत कराया। मंत्री ने तत्काल बिजली विभाग के अफसरों को निर्देशित किया जिसके बाद बिजली

कर्मचारियों ने ग्राम रतन महका में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव में बिजली सप्लाई शुरू की। गांव में पुनः बिजली आने से हर्ष का माहौल है। गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने मंत्री उमेश पटेल का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने इस मौसम में भी कड़ी मेहनत करके नया विद्युत ट्रांसफर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING