Uncategorized

जिला अस्पताल का शिफ्टिंग कार्य शीघ्र करें पूर्ण-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू कलेक्टर ने मिलेट्स कैफे में देखा महिला समूह का काम


रायगढ़, / कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शहर के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया एवं अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सुविधाओं के लिहाज से जिला अस्पताल की शिफ्टिंग का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्रीमती साहू ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों से बात कर मिल रही उपचार सुविधाओं की जानकारी ली। ग्राम गेरवानी निवासी श्रीमती अंजनी एवं धौराडांड निवासी श्री कसरत बेहरा ने बताया कि सुविधाएं व इलाज बेहतर है। उन्होंने मेल सर्जिकल एवं फिमेल सर्जिकल वार्ड में पहुंचकर मरीजों के सेहत की जानकारी ली। इस दौरान फिमेल वार्ड में उपस्थित सभी नर्सो से चर्चा कर भर्ती मरीजों की बेहतर देखरेख के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेड के गद्दे खराब होने पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने असंतोष व्यक्त करते हुए बेड के गद्दे तत्काल बदलने के निर्देश दिए।


         कलेक्टर श्रीमती साहू ने अस्पताल में मरीजों की उपस्थिति एवं ओटी के संचालन की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ.मिंज ने बताया कि वर्तमान में लगभग 50 से अधिक मरीज है। अधिकांश मरीजों को मेडिकल कालेज शिफ्ट किया जा चुका है। वर्तमान में ओटी का संचालन किया जा रहा है। सीएमएचओ ने कलेक्टर श्रीमती साहू को बताया कि अस्पताल के जो हिस्से जर्जर हो गए हैं उनका पीडब्लूडी द्वारा जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.केशरी, डीईओ श्री आर.पी आदित्य सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


बच्चों से कहा खूब पढ़े, खूब बढ़ें
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निरीक्षण के दौरान नटवर स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे और विद्यार्थियों को खूब मेहनत और पढ़ाई करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने स्कूल के कम्प्यूटर, फिजिक्स एवं बायो लैब तथा लाईब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के लैब काफी बेहतर है।
सी-मार्ट का किया निरीक्षण, मिलेट्स कैफे में रागी से तैयार व्यंजनों का चखा स्वाद
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने सी-मार्ट एवं मिलेट्स कैफे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध वस्तुओं की संख्या की जानकारी ली। संचालिका द्वारा बताया गया कि तकरीबन चार सौ से अधिक वस्तुए सी-मार्ट में उपलब्ध है। उन्होंने मार्ट की सभी खाद्य पदार्थो की जानकारी के साथ मिट्टी से बने कुकर व तवा की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने मिलेट्स कैफे में पहुंचकर मिलेट्स से बने इडली, चिला जैसे पकवानों का स्वाद चखा। मिलेट्स से बने पकवानों की विधियां की जानकारी लेते हुए उन्होंने समूह से चर्चा कर आय की जानकारी ली। समूह द्वारा बताया गया कि इस माह 25 हजार तक लाभ हुआ है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने समूह की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING